मनोहरपुर : गड्ढे में गिरी कार, महिला घायल

मनोहरपुर : बड़बिल-मनोहरपुर मार्ग स्थित अंकुवा गांव के समीप एक इनोवा कार दो फीट गड्ढे में जा गिरी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी अनुसार इनोवा (ओडी-23ई-0757) चला रहे बड़बिल निवासी पंकज महतो को झपकी लग गयी, जिससे उक्त घटना घटी. घटना में पंकज महतो की पत्नी स्नेहलता महतो (40) गंभीर […]

मनोहरपुर : बड़बिल-मनोहरपुर मार्ग स्थित अंकुवा गांव के समीप एक इनोवा कार दो फीट गड्ढे में जा गिरी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी अनुसार इनोवा (ओडी-23ई-0757) चला रहे बड़बिल निवासी पंकज महतो को झपकी लग गयी, जिससे उक्त घटना घटी. घटना में पंकज महतो की पत्नी स्नेहलता महतो (40) गंभीर रूप से घायल हो गयी,

जबकि पंकज की मां पद्मनी देवी को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी. मौके पर पहुंची चिरिया ओपी पुलिस व टिमरा कैंप के आरबीआइ जवानों ने घायल महिला को गाड़ी से निकाल कर मनोहरपुर भेज दिया. इसके बाद कार बाहर निकाली गयी. कार के मालिक पंकज महतो ने बताया कि वे झारसुगुड़ा स्थित एक प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >