विद्यार्थियों ने किया विरोध

जेएलएन कॉलेज : छात्र संघ के नाम पर काटी जा रही है रसीद चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर संकाय में नामांकन के लिए छात्र संघ की रसीद कटाना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे विद्यार्थियों में रोष है. इसका विरोध छात्र कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि छात्र संघ […]

जेएलएन कॉलेज : छात्र संघ के नाम पर काटी जा रही है रसीद

चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर संकाय में नामांकन के लिए छात्र संघ की रसीद कटाना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे विद्यार्थियों में रोष है. इसका विरोध छात्र कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि छात्र संघ रसीद के बगैर कर्मचारी नामांकन फॉर्म नहीं लेते हैं. छात्र संघ के नाम पर 15 रुपये की रसीद काटी जा रही है. इसके बगैर नामांकन नहीं हो सकता है.

बता दें कि कॉलेज में वर्ष 2008-09 में छात्र संघ चुनाव होने के बाद वर्ष 2009-10 से छात्र संघ के कोष में छात्रों से 15 रुपये लिये जाते हैं. पिछले छह सालों में छात्र कोष में तीन लाख 16 हजार 737 रुपये जमा हो चुके हैं.

विद्यार्थियों ने किया विरोध : रसीद काटने का विरोध करते हुए सागर मुंडा, बबलू सामड, महेश मुंडा, रवि किशन सोय, निर्मल मेलगांडी, करम सिंह गुंदुवा, राज किशोर मुंडा, निर्मल बांकिरा आदि छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने एक अलग नियम बना लिया है. इससे छात्रों परेशानी हो रही है. छात्र संघ की रसीद स्नातक में तीन व स्नातकोत्तर में दो बार काटा जाता है. लेकिन फंड के रुपये का छात्र हित में उपयोग नहीं किया जा रहा है.

छात्रों ने कहा कि छात्र संघ के कोष में जमा राशि छात्र हित में खर्च की जाये.अन्यथा कॉलेज प्रबंधन रसीद काटना बंद करे. कॉलेज में स्वच्छ पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नहीं है. छात्रों ने कहा कि केयू के अन्य कॉलेजों में छात्र संघ के नाम पर रसीद नहीं कटी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >