46 गावों की प्यास बुझायेगी वैतरणी

नोवामुंडी : जेटेया पंचायत के बायबुरु में पेयजलापूर्ति के लिए छह लाख लीटर स्टोरेज क्षमता वाले जलमीनार का निर्माण किया जायेगा. इसकी स्वीकृति पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा द्वारा सर्वसम्मति से दे दी गयी. जल्द ही वैतरणी नदी के पानी से नोवामुंडी प्रखंड के 46 गांव में पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति करने की जायेगी. इस […]

नोवामुंडी : जेटेया पंचायत के बायबुरु में पेयजलापूर्ति के लिए छह लाख लीटर स्टोरेज क्षमता वाले जलमीनार का निर्माण किया जायेगा. इसकी स्वीकृति पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा द्वारा सर्वसम्मति से दे दी गयी. जल्द ही वैतरणी नदी के पानी से नोवामुंडी प्रखंड के 46 गांव में पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति करने की जायेगी. इस योजना के तहत पहले वैतरणी नदी का पानी कुटिंगता के फिल्टर प्लांट में लाया जायेगा. पानी को साफ करने के बाद बायबुरु में प्रस्तावित छह लाख लीटर क्षमता वाले जलमीनार में पानी का स्टोरेज किया जायेगा. यहां से 12 गांवों में स्थित टंकी में जलापूर्ति की जायेगी.

इन गांवों में पहुंचेगा शुद्ध पानी
जिन 12 गांवों में जलापूर्ति की जायेगी. उनमें ढीपासायी, पोखरपी, बड़ापासेया, टोंटोपोसी, ईटरबालजोड़ी, जामजुई, बड़ाकुंदरी झोर, सुकरीपाड़ा का नाम शामिल हैं. मेरलगाड़ा से कादाजामदा, पदापहाड़, सरबिल में जलापूर्ति की जायेगी. जेटेया टंकी से जेटेया, आईकुटी, लंपाहेसा व करंजिया तथा पोखरपी टंकी से सात गांव पोखरपी, लोकेसायी, रेंगाड़ बेड़ा, उईसिया, सिलदौरी, गीतिकेंदु व कुदामसदा. बड़ापासेया टंकी से चार गांव तांगतोड़ांग, बंबासायी, डुमरजोबा. टोंटोपोसी टंकी से टोंटोपोसी, कोटगढ़,
कातिकोड़ा व बहदा. ईटरबालजोड़ी टंकी से ईटरबालजोड़ी, कुचीबेड़ा, कुटिंगता, कुमिरता व गीतिलोर. जामजुई टंकी से जामजुई, उदाजो, बाबड़िया व बड़ापासेया. बड़ाकुंदरीझोर टंकी से बड़ाकुंदरीझोर, लतार कुंदरीझोर, सरबई दुआरसायी व पेटेता. सुकरीपाड़ा टंकी से सुकरीपाड़ा ताड़ेया, कोलायसायी व बेतरकिया. दो लाख लीटर क्षमता वाले मेरेलगड़ा टंकी से मेरलगड़ा, गुंडीजोड़ा, कुदापी, दुधबिला, बड़ा बालजोड़ी व परम बालजोड़ी. कादा जामदा टंकी से कादाजामदा, जामपानी, लेपांग, पदा पहाड़ के सभी टोला. सरबिल टंकी से रूतागटू, मुंडासायी, हुटूपसुड का नाम शामिल है.
नोवामुंडी
घर-घर पहुंचेगा पानी
ग्रामसभा की मंजूरी, बायबुरु में बनेगी छह लाख लीटर क्षमता वाली जलमीनार
सर्वेक्षण का कार्य पूरा, डीपीआर की तैयारी
एडीसीसी इंफो बालक दास ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण कर लिया गया है. डीपीआर तैयार होने के बाद काम शुरू की जायेगी. वर्ष 2020 तक योजना का निर्माण होने के बाद जलापूर्ति शुरू होने की संभावनाएं है. मौके पर ग्रामीण मुंडाहरिश चंद्र तिरिया, गुरुचरण तिरिया, उप मुखिया राम सागर महतो, बामा चरण तिरिया, रमेश तिरिया, बच्चन लाल श्रीवास्तव समेत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >