30 रेलकर्मियों को आज मिलेगा दक्षता शील्ड व जीएम अवॉर्ड
चक्रधरपुर : 25 अप्रैल को गार्डेनरीच कोलकाता के बीएनआर अधिकारी क्लब में दक्षिण पूर्व रेलवे का 62वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल को ओवर ऑल दक्षता अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल डीआरएम राजेंद्र प्रसाद को प्रदान करेंगे. इसके अलावे ऑपरेशन, सिविल इंजीनियरिंग, मेकानिकल इंजीनियरिंग, बिजनेस व पैसेंजर सर्विस, टर्मिनल मैनेजमेंट, टाटा (विद्युत लोको शेड) को मैटेरियल मैनेजमेंट, राउरकेला को रनिंग रूम, टाटा (इएलएस) लोको शील्ड एवं डीओएम संतोष कुमार मल्लिक समेत 30 रेलकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. चक्रधरपुर रेल मंडल से कर्मचारी समारोह में भाग लेने के लिये रवाना हुए.
