विद्यार्थियों ने हॉस्टल जीर्णोंद्धार कार्य रोका

आदिवासी कॉलेज. प्राक्कलन के बगैर काम कर रहा ठेकेदार चक्रधरपुर : आदिवासी कॉलेज ब्वॉयज होस्टल में तेजी से जीर्णोंद्धार किया जा रहा है, परंतु प्राक्कलन नहीं दिखायी जा रही है. प्राक्कलन के बगैर ठेकेदार होस्टल की छत ढ़लाई करवा रहा था. जिसके कारण होस्टल में बैठक कर विद्यार्थियों ने जीर्णोंद्धार कार्य को रोक दिया है. […]

आदिवासी कॉलेज. प्राक्कलन के बगैर काम कर रहा ठेकेदार

चक्रधरपुर : आदिवासी कॉलेज ब्वॉयज होस्टल में तेजी से जीर्णोंद्धार किया जा रहा है, परंतु प्राक्कलन नहीं दिखायी जा रही है. प्राक्कलन के बगैर ठेकेदार होस्टल की छत ढ़लाई करवा रहा था. जिसके कारण होस्टल में बैठक कर विद्यार्थियों ने जीर्णोंद्धार कार्य को रोक दिया है. उक्त बातें कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष ओदार मुंडा ने सोमवार को कही. उन्होंने कहा कि जब तक ठेकेदार प्राक्कलन नहीं दिखायेगा, तबतक कार्य बंद रहेगा. इस संबंध में प्राचार्य प्रो श्री प्रधान ने कहा कि प्राक्कलन के लिए विश्वविद्यालय भेजा गया है. शीघ्र छात्रसंघ के नेताओं को सौंप दिया जायेगा.
जेएलएन कॉलेज के जीर्णोंद्धार कार्य का प्राचार्य व छात्र नेताओं ने किया निरीक्षण: इससे पूर्व जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय का जीर्णोंद्धार कार्य का निरीक्षण प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान, प्रो एके त्रिपाठी व कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष ओदार मुंडा, सचिव रवि सागर गुंदुवा आदि ने किया. निरीक्षण के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य विद्यार्थियों के हित में हो रहा है. परंतु कॉलेज के क्लास रूम का निर्माण हुए 31 वर्ष हो चुका है. इस अंतराल में एक बार भी मरम्मत कार्य नहीं हुअा है. जिससे कॉलेज की छत व पीलरों में दरार पड़ गयी है. क्लास रूम के पीलरों में लगे छड़ जर्जर हो गये हैं. ठेकेदार भवन में लगे सड़े हुए छड़ों पर ढलाई करवा रहा है. मौके पर विवेक बाजरा, राकेश महतो समेत काफी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे.
अगले सत्र से शुरू होगी बीएड की पढ़ाई : प्राचार्य : प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में अगले सत्र 2018-20 से बीएड की पढ़ाई शुरू होगी. इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही है. उन्होंने कहा कि नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एडुकेशन (एससीटीई) में ऑनलाइन आवेदन दिया जायेगा. श्री प्रधान ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर लाइब्रेरी की सुविधा व स्टडी रूम निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >