कांग्रेस भवन में मनायी गयी जयंती
चाईबासा : रविवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस के रूप में मनाया गया. जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने 1857 के विद्रोह में ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया था़ उन्होंने किसी जाति और धर्म के लिए नहीं, बल्कि देश की संघर्ष किया. स्वतंत्रता संग्राम के एक समर्पित सिपाही के रूप में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये. कार्यक्रम में जिला सचिव त्रिशानु राय, जिला महासचिव अंसार अहमद, एसटी विभाग संयोजक महावीर बिरुली, उद्योग व व्यवसाय प्रकोष्ठ चेयरमैन राधा मोहन बनर्जी, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सामड, कार्यालय सचिव शैली शैलेंद्र सिंकु, जिला कार्यकारिणी सदस्य शंकर बिरुली, नौरू सुंबरुई व अन्य मौजूद थे.
