आज चाईबासा आयेंगे सांसद कड़िया मुंडा

चाईबासा : खूंटी के सांसद व पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत खरसवां, सरायकेला व चाईबासा आ रहे हैं. 23 अप्रैल को वे सरायकेला पहुंचेंगे. रात्री विश्राम सरायकेला परिसदन में करेंगे. 24 अप्रैल को वे सरायकेला में एक सरकारी बैठक में शामिल होंगे. शाम चार बजे चाईबासा परिसदन पहुंचेंगे. यहां […]

चाईबासा : खूंटी के सांसद व पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत खरसवां, सरायकेला व चाईबासा आ रहे हैं. 23 अप्रैल को वे सरायकेला पहुंचेंगे. रात्री विश्राम सरायकेला परिसदन में करेंगे. 24 अप्रैल को वे सरायकेला में एक सरकारी बैठक में शामिल होंगे. शाम चार बजे चाईबासा परिसदन पहुंचेंगे. यहां वे रात्री विश्राम करेंगे. 25 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे तथा भोजन के बाद संध्या चार बजे खूंटी के लिये प्रस्थान कर जायेंगे. उक्त जानकारी भाजपा नेता अनुप कुमार सुल्तानियां ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >