सनातन महाकुड़ ने कांग्रेस छोड़ी
बड़बिल : क्योंझर जिला तथा ओड़िशा के चर्चित समाजसेवी तथा पूर्व कांग्रेस नेता सनातन महाकुड़ पहली बार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने आये. निंबरा स्थित कैंप में महाकुड़ ने कहा कि 1972 से अब तक लगभग 40 वर्षो से पार्टी के चंपुआ विधानसभा क्षेत्र तथा क्योंझर जिले में संगठन को मजबूत करने व संगठित करने के कार्य में लगा था.
विपरीत परिस्थिति में भी मैंने पार्टी को संगठित करने के साथ ही आर्थिक सहायता मुहैया कराने में कभी पीछे नहीं हटा. पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निरंजन पटनायक के पद से जाने के बाद वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जेना के पद पर आते ही पार्टी में सभी असंगठित होते नजर आ रहे हैं. जिसके कारण पूरे प्रदेश में संगठन कमजोर हो रहा है. इसी का एक उदाहरण है कि 2014 चुनाव के प्रत्याक्षी चयन में मुङो प्रदेश के नेताओं ने नजर-अंदाज किया. साथ ही क्योंझर लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में जिला भर से सबसे ज्यादा बासुदेव नायक के समर्थन में आलाकमान को लिखा. परंतु प्रदेश तथा केंद्र की मिलीभगत कर माधव सरदार को क्योंझर लोकसभा का टिकट देकर मुङो व जिले भर के 40 हजार कर्मियों के दिल को ठेस पहुंची है. इसी कारण मैंने इस्तीफा दिया है.
सनातन महाकुड़ के इस्तीफे के बाद जिला भर के 40 हजार कर्मियों ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी है. भाजपा या बीजद में शामिल होने के सवाल पर अब तक न भाजपा न बीजद की ओर से मुङो कोई निमंत्रण मिला है. अगर मिलता है तो सोच-समझ कर विचार करूंगा. अन्यथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़ा होकर लोगों की सेवा करूंगा.
