बाइक व स्कूटर की टक्कर में तीन घायल

किरीबुरु : किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पर सुबह सवा पांच बजे स्कूटर व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इससे दो सेलकर्मी समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सेलकर्मी अनिल पांडे व चैतन सांडिल के अलावा मछली विक्रेता मो नाजीर शामिल हैं. उक्त लोगाें को इलाज के लिए तत्काल सेल […]

किरीबुरु : किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पर सुबह सवा पांच बजे स्कूटर व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इससे दो सेलकर्मी समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सेलकर्मी अनिल पांडे व चैतन सांडिल के अलावा मछली विक्रेता मो नाजीर शामिल हैं. उक्त लोगाें को इलाज के लिए तत्काल सेल अस्पताल में भरती कराया गया.

जबकि अनिल पांडे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इस्पात जनरल अस्पताल राउरकेला रेफर कर दिया गया. घायल मो नाजीर ने बताया की वह अपनी स्कूटर से मछली लेकर हिलटॉप की तरफ जा रहा था. तभी हिलटॉप की तरफ से मोटरसाइकल से अनिल एवं चैतन ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच जर्जर सड़क के गड्ढों से बचने के दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गये. जिससे सभी को गंभीर चोटे लगी.

जान जोखिम में डाल वाहनों की छत पर सफर करने को विवश ग्रामीण
कई रूटों पर कम वाहन चलने से है विवशता
छत पर सफर करने वालों से तीन गुना कम लिया जाता है किराया
पैसे बचाने के लिए गरीब बैठ जाते हैं वाहनों की छतों पर
बसों में ठूंस-ठूंसकर भरे जा रहे सवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >