गुवा : ड्यूटी के दौरान सेल के दो कर्मी घायल

गुवा : सेल की गुवा अयस्क खदान अंतर्गत एचडी बुरू माइंस के डोजर विभाग में कार्यरत दो कर्मी बुधवार को काम के दौरान घायल हो गये. इनमें विजय पात्रो व रतन बानरा शामिल है. जानकारी के अनुसार जैक से दोनों गाड़ी उठा रहे थे. इसी दौरान जैक स्लिप कर गया और दोनों की उंगली में […]

गुवा : सेल की गुवा अयस्क खदान अंतर्गत एचडी बुरू माइंस के डोजर विभाग में कार्यरत दो कर्मी बुधवार को काम के दौरान घायल हो गये. इनमें विजय पात्रो व रतन बानरा शामिल है. जानकारी के अनुसार जैक से दोनों गाड़ी उठा रहे थे. इसी दौरान जैक स्लिप कर गया और दोनों की उंगली में चोट लग गयी. बताया जा रहा है कि जैक पुराना हो गया है, जो अक्सर स्लिप कर जाता है.

चाईबासा के झुलसे युवक की हुई मौत
जमशेदपुर. शुक्रवार को बिजली के तार की चपेट में आकर झुलसे चाईबासा झींकपानी निवासी श्रवण पात्रो की बुधवार को इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर सही ढंग से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया. डॉक्टर से आग्रह करने के बाद भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >