वाहन से गिरा युवक घायल, भरती

जगन्नाथपुर : मालुका से जेटेया जाने के क्रम में बुधवार को जगन्नाथपुर के इंटर कालेज मोड़ पर लम्पाहेस्सा गांव के सिदिऊ लागुरी (30) सफारी वाहन से गिर गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे बेहोशी हालत में जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया. जेटेया से मालुका रेलवे स्टेशन तक चलने वाले वाहन […]

जगन्नाथपुर : मालुका से जेटेया जाने के क्रम में बुधवार को जगन्नाथपुर के इंटर कालेज मोड़ पर लम्पाहेस्सा गांव के सिदिऊ लागुरी (30) सफारी वाहन से गिर गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे बेहोशी हालत में जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया. जेटेया से मालुका रेलवे स्टेशन तक चलने वाले वाहन (जेएच 06 सी 9899) को जगन्नाथपुर पुलिस ने जब्त कर लिया. घायल युवक नशे में था. चालक को पता नहीं है कि वह कहां और कब वाहन पर सवार हुआ. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उसे चम्पुआ अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >