भगाने गए युवक को हाथी ने पटका, मौत

सीकेपी. पोकुवाबेड़ा में घुसे 30 हाथी, फसलों को रौंदा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत कुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में शनिवार की सुबह 30 हाथियों का झुंड घुस गया. गांव में हाथी फसलों को रौंदने लगे. जिससे गांव में अफरा-तफरा मच गयी. ग्रामीण हाथियों के झुंड को भगाने में जुट गए. हाथियों के भगाने के […]

सीकेपी. पोकुवाबेड़ा में घुसे 30 हाथी, फसलों को रौंदा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत कुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव में शनिवार की सुबह 30 हाथियों का झुंड घुस गया. गांव में हाथी फसलों को रौंदने लगे. जिससे गांव में अफरा-तफरा मच गयी. ग्रामीण हाथियों के झुंड को भगाने में जुट गए. हाथियों के भगाने के क्रम में बुढ़ीगोड़ा गांव के छक्कन लाल बोदरा (35) को एक हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया. छक्कन लाल बोदरा को हाथी ने सूढ़ से उठाकर दूर फेंक दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बोदरा को ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां से चिकित्सकों ने बोदरा को एमजीएम रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
पेड़ों व खंभों से की जा रही निगरानी : हाथियों की झुड़ को जंगल की ओर खेदड़ने के लिए दर्जनों ग्रामीण बड़े-बड़े पेड़ों और एनपीसीसी बिजली लाइन के खंभों में चढ़ कर हाथियों पर नजर रख रहे हैं. हाथियों की झुंड गांव की अोर न आये, इसके लिए ग्रामीण पटाखा फोड़ कर एक दायरे में रोके रखने की कोशिश करते रहते हैं. पटाखों की आवाज सुन कर हाथी झांड़ियों के बीच घुस जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >