बीडीओ ने की विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा

नोवामुंडी : विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर नोवामुंडी के बीडीओ अमरेन डांग ने कड़ा कदम उठाते हुये पेटेता पंचायत के पंचायत सेवक शशधर गोप व पोखरपी पंचायत के पंचायत सेवक लुकास बारजो तथा रोजगार सेवक जीतसिंह जोजो, जेटेया के रोजगार सेवक भरत लाल तिरिया का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. साथ […]

नोवामुंडी : विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर नोवामुंडी के बीडीओ अमरेन डांग ने कड़ा कदम उठाते हुये पेटेता पंचायत के पंचायत सेवक शशधर गोप व पोखरपी पंचायत के पंचायत सेवक लुकास बारजो तथा रोजगार सेवक जीतसिंह जोजो, जेटेया के रोजगार सेवक भरत लाल तिरिया का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है.

साथ ही चारों को शो-कॉज जारी किया है. इन पर विभागीय कार्यवाही के लिए प्रतिलिपी डीडीसी को भेजने का निर्देश दिया. गुरुवार को बीडीओ प्रखंड कार्यालय में विकास योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे. नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया को आदर्श गांव बनाने का प्रारूप आने के कारण संशाधन व मानचित्र बनाकर ग्राम विकास का प्लानिंग तैयार करने को कहा है. आदर्श गांव बनाने के लिए प्लानिंग दल दो दिवसीय दौरे पर 7 फरवरी को नोवामुंडी आयेगी. जेटेया गांव का भ्रमण कर आधारभूत सरंचना व सुविधाओं के बारे में सर्वेक्षण करेगी. इसके लिए जेटेया में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. टीम के साथ पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जनसेवक रह कर सारी व्यवस्था करेंगे.

तीन महिला समिति को शोकॉज, पैसा वापस करने का निर्देश. मां संबलेश्वरी महिला, मां गायत्री महिला समिति व ममता महिला समिति को राशि आवंटित किये जाने के बावजूद शौचालय निर्माण नहीं करने पर शोकॉज करते हुए पैसा वापस करने का निर्देश दिया है. प्रधान मंत्री आवास योजना के 11 लाभुक का बैंक खाता नंबर सुधारकर कंप्यूटर में लोड करने व 31 अांबेडकर आवास में से 10 आवास का एमआइएस इंट्री करने का निर्देश लिपिक जगबंधु को दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना में जागरुकता अभियान के लिए रथ-यात्रा 6फरवरी तक विभिन्न पंचायतों में रथ भ्रमण करेगा.
तीन कनीय अभियंता को पंचायत आबंटित. नोवामुंडी प्रखंड में कार्यरत तीन कनीय अभियंताओं के बीच बीडीओ अमरेन डांग ने 18 पंचायतों की जिम्मेदारी बांटी है. किरीबुरु पूर्वी, किरीबुरु पश्चिमी, गुवा पूर्वी, गुवा पश्चिमी व दुधबिला-जेई अजय किस्कू को, दीरिबुरु, जेटेया, पोखरपी, कोटगढ़, बड़ाजामदा बालिद अनवर को व पेटेता, कादाजामदा, बालीझरण, महुदी व नोवामुंडी वस्ती मनोज पासवान को आबंटित किया गया. बैठक में जेई मनोज पासवान, अजय किस्कू, वालिद अनवर, बीपीओ निरंजन मुखी समेत पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >