मनोहरपुर : चक्रधरपुर समेत मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को हुई ती अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चे समेत 16 लोग घायल हो गये. इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लाेगों को राउरकेला रेफर दिया गया है. पहली घटना मनोहरपुर-छोटानागरा मार्ग स्थित कमारबेड़ा के पास सुबह 9 बजे घटी.
रोवाम साप्ताहिक बाजार जा रहा तेज रफ्तार मैक्स पिकअप (ओआर 09 जी/ 1519) पलट गया, जिससे वाहन पर सवार नौ सब्जी व्यापारी घायल हो गये. साथ ही वाहन पर लदा सब्जी सड़क पर बिखर गया. घायलों में वाहन मालिक अंकुवा निवासी राजेश पुरती, बिनुंवा की सरिता लोहार, रायरुवां निवासी सुखलाल अंगरिया, विजय सिंह, चिरिया निवासी जेमा जामुदा, झारखंड गोड़ा निवासी सुने, जंबिरा निवासी सोनाराम सिधु, अंकुवा के सन्नी सामद एवं वाहन का खलासी बोमन सुरीन शामिल हैं.
घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. सभी घायलों को एंबुलेंस से मनोहरपुर सीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल बोमन व सुखलाल को राउरकेला रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने वाहन मालिक राजेश पुरती को प्राथमिक इलाज के बाद हिरासत में ले लिया है.
