चक्रधरपुर के चारमोड़ के पास हुई घटना

सभी एक ही बाइक से जा रहे थे टोकलो थाना के नवाडीह चक्रधरपुर : बाइक स्किट करने से दो बच्चे समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में हथिया पंचायत अंतर्गत दलकी के जितेंद्र महाली (28), पत्नी रीता महाली (26), सास रूइवारी महाली (50), बेटा राजू महाली (साढ़े तीन) तथा बेटा शिवा महाली […]

सभी एक ही बाइक से जा रहे थे टोकलो थाना के नवाडीह

चक्रधरपुर : बाइक स्किट करने से दो बच्चे समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में हथिया पंचायत अंतर्गत दलकी के जितेंद्र महाली (28), पत्नी रीता महाली (26), सास रूइवारी महाली (50), बेटा राजू महाली (साढ़े तीन) तथा बेटा शिवा महाली (2) शामिल हैं. जानकारी अनुसार जितेंद्र महली नामक युवक अपनी सास समेत दो बच्चे व पत्नी को बाइक पर बैठा कर ससुराल टोकलो थाना के नवाडीह गांव जा रहे थे. इस दौरान चारमोड़ के पास बाइक स्कीड कर गयी,
जिससे बाइक पर सवार पांचों घायल हो गये. सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया, जहां सास रूइवारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि रूइवारी के सिर में 40 टांके लगे हैं. उसकी हालत गंभीर है. वहीं बच्चों समेत जितेंद्र महाली और उसकी पत्नी को भी चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >