मनोहरपुर : प्रतिमा विसर्जन जुलूस में जमकर थिरके छात्र

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा का गुरुवार को विसर्जन किया गया. मनोहरपुर के आदर्श मध्य विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल समेत अन्य विद्यालयों का प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल के […]

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा का गुरुवार को विसर्जन किया गया. मनोहरपुर के आदर्श मध्य विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल समेत अन्य विद्यालयों का प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल के विसर्जन जुलूस में छात्र नृत्य-संगीत पर थिरके एवं अबीर-गुलाल खेला. कोयल नदी के आश्रम घाट में प्रतिमा का विर्सजन किया गया.

ईश्वर पाठक स्कूल के जुलूस का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका संध्या सुरेन व होलिका महतो ने किया. जबकि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के जुलूस का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ नंद ने किया. मौके पर शिक्षकों में सोमा महतो,अंजु कुमारी, सुरेश गुप्ता, मकरध्वज महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >