पुनर्विचार होने तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करे जनता

विधायक, व्यवसायियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक, कहा चाईबासा : नगर विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित दस गुना वृद्धि किये जाने का विरोध करते हुए शहरवासियों ने पुनर्विचार होने तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने का निर्णय लिया है. उक्त निर्णय बुधवार को चाईबासा परिसदन में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, […]

विधायक, व्यवसायियों व बुद्धिजीवियों ने की बैठक, कहा

चाईबासा : नगर विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित दस गुना वृद्धि किये जाने का विरोध करते हुए शहरवासियों ने पुनर्विचार होने तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने का निर्णय लिया है. उक्त निर्णय बुधवार को चाईबासा परिसदन में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, एवं वुद्धिजीवियों की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता विधायक दीपक बिरूवा ने की. बैठक में विधायक श्री बिरूवा ने कहा कि होल्डिंग टैक्स में दसगुना वृद्धि सरासर अन्याय है.
यह नगर पर्षद बोर्ड के विशेषाधिकार का हनन है. उन्होंने कहा कि बोर्ड निर्णय ले और होल्डिंग टैक्स का पुनर्निधारण पुनर्निर्धारण करे. बैठक में नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग और उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे. उन्होंने भी शहरवासियों के निर्णय का समर्थन करते हुए सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में किये गये बेतहाशा वृद्धि को अनुचित बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >