रिटायर होने के बाद जीवन की अधूरी इच्छाएं पूरी करें

चक्रधरपुर : साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में मंगलवार को रेल मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रेलकर्मियों की मेहनत और लगन से ही रेल मंडल प्रगति पर है. नौकरी के बंधन से मुक्त होकर अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी […]

चक्रधरपुर : साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में मंगलवार को रेल मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रेलकर्मियों की मेहनत और लगन से ही रेल मंडल प्रगति पर है. नौकरी के बंधन से मुक्त होकर अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करें और स्वस्थ्य रहें. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी अपनी सक्रियता बनाये रखें. इस दौरान श्री प्रसाद ने सेवानिवृत्त 67 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ समेत प्रमाण पत्र व स्वास्थ्य संबंधी कागजात सेवा मेडल देकर विदाई दी.

ये रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त:
रेल मंडल से सेवानिवृत्त 67 रेलकर्मियों में मंडल संरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्रा, कैश-पे विभाग के राजनाथ सिंह, कार्मिक विभाग के दुंबी तुबिद, छठेलाल मुंडा, वाणिज्य विभाग के आरएल मुखी, डीवी मंजूलता, उमा मजूमदार, चंद्र मोहन राम, बबलू मुखी, डीजल लोको शेड के थॉमस एक्का, जेएल प्रधान, एस शंकर राव, बीरबार सिंह, एस केआर विश्वकर्मा, आरएस राय, विद्युत (जी) के एमसी माझी, चंद्रेश्वर राय, विद्युत (आरएसओ) के बीके बनर्जी, धनेश्वर बेहरा, श्यामलाबाई, विद्युत लोको शेड के कल्याण भट्टाचार्य, गुरु प्रसन्ना धर, शक्ति पदा सरकार, सीडी पात्रा, राम नाथ शाह, अभियंत्रण विभाग के कोलेश्वर महतो, शिवप्रसाद शुक्ला,
नागेंद्र राय, पटल महतो, कैरा, जागेन, निद्रा नाग, चक्रो कवत, सुरो सामड व सुमित्रा मुखी एवं यात्रिंक विभाग के सात, स्वास्थ्य विभाग के चार, परिचालन विभाग के 13, दूर संचार व संकेत के दो, दूरसंचार व संकेत (निर्माण) के एक, सुरक्षा विभाग के चार रेलकर्मी शामिल है. इस मौके पर सीनियर डीपीओ मणिक शंकर, सीनियर डीएफएम ए विजय नाथ, डीएसओ सुरेश चंद्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >