छात्रावास के लिए जमीन चिह्नित
कल्याण विभाग करेगा छात्रावास का निर्माण
चाईबासा : टाटा कॉलेज में कल्याण विभाग की ओर से आदिवासी छात्रावास का निर्माण होगा. जिसमें टाटा कॉलेज में अध्ययन करने वाले छात्रा निवास करेंगे. कल्याण विभाग ने जमीन भी चिह्नित कर लिया है. छात्रावास दो मंजिला होगा. पहली मंजिले पर 50 बेड, जबकि दूसरे मंजिले पर 50 बेड समेत कुल 100 बेड का छात्रावास होगा. टाटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो कस्तुरी बोयपाई ने कहा कि पहली बार कॉलेज के छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण होने वाला है. टाटा कॉलेज में दूर दराज से छात्रा शिक्षा लेने के लिए पहुंचते हैं.
