देर रात तक चलती रही मतगणना, जमे रहे समर्थक

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा का चुनाव चाईबासा : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के लिए वोट पड़ने के बाद सोमवार की देर रात तक मतगणना चल रही थी. बताया जाता है कि वोटों की गिनती देर से शुरू होने के कारण परिणाम आने में विलंब हुआ. एसो के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था. […]

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा का चुनाव

चाईबासा : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के लिए वोट पड़ने के बाद सोमवार की देर रात तक मतगणना चल रही थी. बताया जाता है कि वोटों की गिनती देर से शुरू होने के कारण परिणाम आने में विलंब हुआ. एसो के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था. उसी दिन मतगणना होनी थी, लेकिन किसी कारण से मतदान में विलंब हुआ था. मतदाताओं की लाइन मतदान केंद्र में देर रात तक लगी रही. इसके कारण मतदान प्रक्रिया रविवार की रात साढ़े 10 बजे तक हुई.
सोमवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण दोपहर ढ़ाई बजे मतगणना शुरू हुई. पुलिस लाइन सभागार में बने मतगणना स्थल पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गयी. मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गयी. रूझान के संबंध में किसी को कोई जानकारी न,
हो इसके लिए चुनाव पर्यवेक्षकों ने पूरी व्यवस्था की थी. इसके कारण उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थक बार-बार मतदान केंद्र का चक्कर लगाते रहे. इसके बावजूद किसी पद का रुझान देर रात तक सामने नहीं आ पाया था. चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में खलबली मची रही. पर्यवेक्षकों का कहना था कि मतों की गिनती के बाद एक साथ परिणाम घोषित किये जायेंगे. सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम :पुलिस लाइन स्थित सभागार में बने मतगणना केंद्र में पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. अधिकृत लोगों को छोड़ किसी को मतगणना केंद्र में जाने नहीं दिया जा रहा था. मतगणना के के दौरान उम्मीदवारों के समर्थक कई बार मतगणना केंद्र पहुंच कर तांक झांक करने की कोशिश करते दिखे. सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ उम्मीदवारों के समर्थकों की कई बार तीखी नोक-झोंक भी हुई. मतगणना को लेकर पुलिस लाइन में सुबह से चहल-पहल बनी रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >