तीरंदाजी में चंद्रमुनी व रमेश अव्वल

तीरंदाजी से देश में अपनी पहचान बनाये युवा : डीडीसी चाईबासा : झारखंड स्थापना दिवस पर समेकित जनजाति विकास अभिकरण ने तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू की. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त चंद्रशेखर कच्छप ने किया. उन्होंने कहा कि झारखंड तीरंदाजी के लिए जाना जाता है. यहां हर गांव व घर में तीर धनुष मौजूद […]

तीरंदाजी से देश में अपनी पहचान बनाये युवा : डीडीसी

चाईबासा : झारखंड स्थापना दिवस पर समेकित जनजाति विकास अभिकरण ने तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू की. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त चंद्रशेखर कच्छप ने किया. उन्होंने कहा कि झारखंड तीरंदाजी के लिए जाना जाता है. यहां हर गांव व घर में तीर धनुष मौजूद होता है. संसाधन उपलब्ध हो, तो गांवों से कई प्रतिभा क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं. यह प्रतियोगिता एक छोटी सी पहल है. उन्होंने खिलाड़ियों को मदद करने की बात कही.
प्रतियोगिता में लड़कियों में 50 मीटर स्पर्द्धा में चंद्रमुनी कुंकल प्रथम, दीप्ति बोदरा द्वितीय, जानो पूरती तृतीय तथा लड़को की 50 मीटर स्पर्द्धा में रमेश जेराई प्रथम, प्रताप सिंह कोड़ा द्वितीय, गुनाराम पूरती तृतीय स्थान हासिल किया. मौके पर परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण सलेन भुईया, जिला कल्याण पदाधिकारी स्वर्ण बाड़ा, तुरतुंग अार्चरी ट्रेनिंग सेंटर के सुरेंद्र गोप, तुराम देवगम, सुमित सिकू, सुमित बालमुचू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >