चक्रधरपुर : बच्चों को घर में ही प्रारंभिक शिक्षा मिलती है. घर में मिलने वाली शिक्षा ही बच्चे का भविष्य तय करता है. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हासिल की थी.
उक्त बातें शिक्षा पदाधिकारी (आरईओ) रामपति राम ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी में आयोजित बाल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि 14 साल की उम्र में पंडित नेहरू स्कूल गये. घर की शिक्षा ने ही उनके जीवन को बदल दिया था. इसलिए हमें भी अपने बच्चों को घर पर प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने की जरूरत है.
