सोनुवा में मना ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का 129वां जन्मोत्सव

सोनुवा : रविवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में रविवार को ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का 129वां जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में सोनुवा के अलावा चक्रधरपुर, जमशेदपुर, मनोहरपुर, सरायकेला के साथ-साथ ओड़िशा, बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल से सत्संगी पहुंचे थे. जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह चार बजे उषा कीर्तन के साथ की गयी. इसके उपरांत […]

सोनुवा : रविवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में रविवार को ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का 129वां जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में सोनुवा के अलावा चक्रधरपुर, जमशेदपुर, मनोहरपुर, सरायकेला के साथ-साथ ओड़िशा, बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल से सत्संगी पहुंचे थे. जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह चार बजे उषा कीर्तन के साथ की गयी. इसके उपरांत सुसज्जित रथ पर शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए.

इस दौरान आयोजित सत्संग में उपस्थित ऋत्विक हरिश चंद्र महतो, बड़ाजामदा के भास्कर शरण, बोकारो के होकेन हेंब्रम, कटक के जितेंद्र कुमार पति ने अपनी मधुर वाणी से ठाकुरजी की महिमा का बखान किया. साथ ही लोगों से ठाकुरजी के बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए जीवन को सफल बनाने की बात कही. इस मौके पर ऋत्विक ने वर्तमान युग की समस्या एवं इसके समाधान में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का दिव्य जीवन, वाणी तथा प्रत्येक को सत-दीक्षा के विषय में जानकारी दी.

वहीं कार्यक्रम के दौरान ‘आदर्श परिवार के गठन में मातृ जाति की भूमिका’ विषय पर चर्चा की गयी. इसके उपरांत आनंद बाजार का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में दौरान पचास से अधिक लोगों दीक्षा ग्रहण की. मौके पर सैकड़ों की संख्या में ठाकुरजी के अनुयायी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >