सीकेपी : प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकला नगर कीर्तन

पंज प्यारे बने आकर्षण का केंद्र चक्रधरपुर : सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देवजी की 548वीं जयंती प्रकाश पर्व पर रविवार शाम को गुरु सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन सह शोभा यात्रा निकाली गयी. नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे. नगर कीर्तन मेन रोड, भारत भवन चौक, स्टेशन […]

पंज प्यारे बने आकर्षण का केंद्र

चक्रधरपुर : सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देवजी की 548वीं जयंती प्रकाश पर्व पर रविवार शाम को गुरु सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन सह शोभा यात्रा निकाली गयी. नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे. नगर कीर्तन मेन रोड, भारत भवन चौक, स्टेशन रोड, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल, इतवारी बाजार, त्रिशूल चौक, कुसुमकुंज मोड़, एलआइसी बिल्डिंग, मेन रोड होते हुए पवन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, पुरानी रांची रोड, बाटा रोड होते हुए गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुआ.
इस दौरान जिस स्थान से नगर कीर्तन गुजरा, वहां स्वागत किया गया. कीर्तन में तजिंदर पाल सिंह ने निशान साहेब को लेकर आगे-आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे-पीछे पंज प्यारे अवतार सिंह, हरमित सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुदयाल सिंह, कुलदीप सिंह भी चल रहे थे. वहीं जबकि ज्ञानी नरेंद्र सिंह पालकी पर गुरुग्रंथ के साथ थे.
इस दौरान पूरा शहर भजन-कीर्तन से गूंजयमान रहा. नगर कीर्तन काे लेकर सिख समाज के सभी वर्ग के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था. शोभायात्रा में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह कारला, राजेंद्र सालुजा, राजीव छाबड़ा, संजय छाबड़ा, रिकी छाबड़ा, जशपाल सालुजा, मंजीत कौर, शीला रानी, कंचन छाबड़ा समेत काफी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल थे.
शबद कीर्तन से निहाल हुए लोग
प्रकाश पर्व पर रविवार रात गुरुद्वारा में आयोजित शबद कीर्तन हुआ. भिलाई से आये योगेंद्र सिंह रागी जत्था के शबद कीर्तन से लोग निहाल हुए. सोमवार को भी शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जायेगा. सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शबद कीर्तन आयोजित है. इसके पश्चात लंगर का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >