दवा समझ कीटनाशक पी, गंभीर

चाईबासा : झींकपानी के तख्ता बाजार निवासी अजित गोप(25) ने कीटनाशक को दवा समझकर कर पी लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना सुबह 10 बजे की है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार अजित ने दवा के बगल में रखा लाल रंग का कीटनाशक पी लिया. […]

चाईबासा : झींकपानी के तख्ता बाजार निवासी अजित गोप(25) ने कीटनाशक को दवा समझकर कर पी लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. घटना सुबह 10 बजे की है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार अजित ने दवा के बगल में रखा लाल रंग का कीटनाशक पी लिया. अजित एसीसी सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करता है. वह मूल रूप से जगन्नाथपुर के गितिलिपि गांव का रहनेवाला है. वह झींकपानी के तख्ता बाजार में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >