घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

जोड़ा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया बड़बिल : जोड़ा थानांतर्गत कुल्हो हुंडला गांव में आपसी विवाद के बाद पति भोने सिंह मुंडा उर्फ दामू मुंडा (45) ने अपनी पत्नी जेमा मुंडा (35) के सिर पर बांस से हमला कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. घटना की जानकारी […]

जोड़ा

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

बड़बिल : जोड़ा थानांतर्गत कुल्हो हुंडला गांव में आपसी विवाद के बाद पति भोने सिंह मुंडा उर्फ दामू मुंडा (45) ने अपनी पत्नी जेमा मुंडा (35) के सिर पर बांस से हमला कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है.

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को मिली. वार्ड सदस्य श्याम सुंदर मुंडा ने बिलाईपदा पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी. जोड़ा पुलिस ने शुक्रवार की शाम दामू को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बुधवार को मयूरभंज के एक कार्यक्रम में गये थे. वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

गुरुवार को घर लौटने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इस बीच दामू घर से बाहर गया, लौटने पर घर में पत्नी को नहीं पाया.

रात दस बजे दामू घर पहुंचा, तो जेमा से पूछा कहां थी. इसी बात को लेकर दामू जेमा से झगड़ने लगा. इसी दौरान बांस की लाठी से जेमा के सिर पर हमला कर दिया. जेमा के सिर से काफी खून बहने से उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >