बैंक प्रबंधक से चेंबर ने की नये नोट उपलब्ध कराने की मांग

चेंबर अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में बैंक पहुंचा प्रतिनिधिमंडल. चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधक को बताया कि 500 व 1000 रुपये बंद होने से आम जनता व व्यापारियों को परेशानी हो रही […]

चेंबर अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में बैंक पहुंचा प्रतिनिधिमंडल.

चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने
प्रबंधक को बताया कि 500 व 1000 रुपये बंद होने से आम जनता व व्यापारियों को परेशानी हो रही है. इसलिए 500 व 1000 के नये नोट बैंक में शीघ्र लाया जाये. ताकि नोट की वजह से हो रही परेशानी दूर हो सके. बैंक प्रबंधक ने चैंबर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नोट की समस्या को
दूर करने का उपाय सरकार कर रही है. एक सप्ताह के अंदर ही सब कुछ सामान्य हो जायेगा. हमलोग प्रयास में है कि आम जनता के पास से 500 व 1000 के नोट बैंक में जमा कर लें. मौके पर मधुसूदन अग्रवाल व नितिन प्रकाश भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >