16 तीरंदाज रांची में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 60 तीरंदाजों ने लिया हिस्सा चाईबासा : झारखंड सरकार के निर्देश पर ‘खेलो इंडिया-2016’ के तहत जिला प्रशासन और सिंहभूम तीरंदाजी संघ ने एसपीजी मिशन उच्च विद्यालय चाईबासा मैदान में गुरुवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें कुमारडुंगी, चक्रधरपुर, नोवामुंडी, तांतनगर, सदर के विभिन्न स्कूलों के करीब 60 […]

जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 60 तीरंदाजों ने लिया हिस्सा

चाईबासा : झारखंड सरकार के निर्देश पर ‘खेलो इंडिया-2016’ के तहत जिला प्रशासन और सिंहभूम तीरंदाजी संघ ने एसपीजी मिशन उच्च विद्यालय चाईबासा मैदान में गुरुवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें कुमारडुंगी, चक्रधरपुर, नोवामुंडी, तांतनगर, सदर के विभिन्न स्कूलों के करीब 60 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनि पुरती ने खेलो इंडिया का लोगो छपा टी-शर्ट सौंपा. उन्होंने कहा कि जिले के तीरंदाज प्रतिभाशाली हैं. जिला परिषद को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए फंड खर्च करने का अधिकार है. खिलाड़ी मेहनत जारी रखें,
मंजिल अवश्य मिलेगा. इस अवसर पर तीरंदाजी संघ के सचिव घनश्याम पूर्ति, इरशाद अली, विजय देवगम, सिद्धार्थ पाडेया, रोहित मुंडा कृष्णा देवगम, दुम्बी पूर्ति, राजू चरण आदि मौजूद थे. प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 13 व 14 नवंबर को रांची में झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदर्शन देंगे.
गुरुवार की प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में विशाल सामड़, अकुल सिंकू, त्रिभुवन मुंदुईया, डिबर नाथ तियु और 17 वर्ष आयु (बालिका) में नसिमा पूर्ति, ननिका पूर्ति, आश्रिता बिरुली, अंजु नायक, 14 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में सोनिका पुरती, अमूल पिंगुवा, स्नेहलता बोदरा, नितिमा पिंगुवा तथा बालिक वर्ग में कृष्णा पिंगुवा, मानकी पुरती, हरिचरण तियु, सूर्यनंदनराज देवगम आदि सफल रहे.
मरीजों को प्रतिदिन खिलायी जायेगी दवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >