मुख्यमंत्री कन्यादान’ के लाभुकों का चयन कर आवेदन जमा करें

बैठक करती आंगनबाड़ी सेविका. चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई, जिसमें केंद्र के बेहतर संचालन के लिए सेविकाओं को कई निर्देश दिये गये. पर्यवेक्षक शीला चटर्जी, कुसुम वश्विकर्मा, सोनामाई तुबिड, प्रभा प्रसाद, अनिता सन्हिा द्वारा सेविकाओं को कहा गया कि 0-5 वर्ष के बच्चों का […]

बैठक करती आंगनबाड़ी सेविका.

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई, जिसमें केंद्र के बेहतर संचालन के लिए सेविकाओं को कई निर्देश दिये गये. पर्यवेक्षक शीला चटर्जी, कुसुम वश्विकर्मा, सोनामाई तुबिड, प्रभा प्रसाद, अनिता सन्हिा द्वारा सेविकाओं को कहा गया कि 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण कराना है.
दो दिनों के अंदर छूटे लाभुक का पंजीकरण कराये. सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अपना आधार नंबर कार्यालय को जमा करे.
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 18 लाभुकों का आवेदन जमा करें तथा अजजा के पांच लाभुकों का आवेदन दें. दो दिनों के अंदर लाडली योजना अंतर्गत हर आंगनबाड़ी सेविका एक लाभुक का चयन कर कार्यालय में आवेदन दे के अलावा आंगनबाड़ी में बच्चों को दी जाने वाली पोषाहार एवं गर्भवती, धात्री महिलाओं से संबंधित कई दिशा निर्देश दिये गये. इस मौके पर काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >