बड़बिल : वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

बड़बिल : बड़बिल-जोड़ा हाइवे स्थित सरकारी लकड़ी डिपो से सटे पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना रविवार शाम 6.30 बजे की है. बड़बिल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को […]

बड़बिल : बड़बिल-जोड़ा हाइवे स्थित सरकारी लकड़ी डिपो से सटे पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
घटना रविवार शाम 6.30 बजे की है. बड़बिल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को क्योंझर जिला अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार बाइक (ओआर 09सी 0894) सवार बड़बिल से सरेंडा की ओर जा रहे थे. इसपर झाड़गां निवासी परमानंद पात्रो उर्फ मुन्ना, डेंगरी पात्रो व सेड़ेंग बस्ती निवासी बीरसिंह मुंडा सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि परमानंद की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं डेंगरी व बीरसिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >