दूसरा आरोपी भी जगन्नाथपुर से धराया

नक्सली शंकर के भाई विनोद हत्याकांड का मामला जगन्नाथपुर : नक्सली शंकर सिरका का भाई विनोद सिरका हत्याकांड में शुक्रवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने कोपतन लागुरी को गिरफ्तार किया. बीते 26 अक्तूबर को जेटेया थानांतर्गत गुंडालोर जंगल में जामजुई गांव के विनोद सिरका की हत्या कर दी गयी थी. वहीं विनोद के भाई गंगा सिरका […]

नक्सली शंकर के भाई विनोद हत्याकांड का मामला

जगन्नाथपुर : नक्सली शंकर सिरका का भाई विनोद सिरका हत्याकांड में शुक्रवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने कोपतन लागुरी को गिरफ्तार किया. बीते 26 अक्तूबर को जेटेया थानांतर्गत गुंडालोर जंगल में जामजुई गांव के विनोद सिरका की हत्या कर दी गयी थी. वहीं विनोद के भाई गंगा सिरका को तीर मारकर घायल कर दिया गया था. हत्याकांड में पुलिस ने जामजुई गांव के पहाड़सिंह लागुरी को पहले ही गिरफ्तार किया है. कोपतन पर पहाड़ सिंह के साथ मिलकर विनोद की हत्या का आरोप है.
मामले में 20 से 22 लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है. विनोद का भाई शंकर नक्सली कनेक्शन में जेल में बंद है. वहीं पहाड़ सिंह लागुरी पर नक्सली समर्थक होने का मामला चल रहा है. शंकर सिरका और पहाड़ सिंह लागुरी पर चाईबासा गेस्ट हाउस में वीआइपी मूवमेंट की जानकारी नक्सलियों तक पहुंचाने का आरोप है. इस मामले में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >