किरीबुरु : सारंडा से सटे झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में हथियार बंद माओवादियों की गतिविधि बढ़ने की खबर से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली से एक दिन पूर्व हथियार बंद करीब 25 माओवादियों का दस्ता ओड़िशा के आमझरण के जंगलों में देखा गया.
दस्ता सारंडा के जंगल क्षेत्र में प्रवेश किया है. आशंका जतायी जा रही है कि माओवादियों का उक्त दस्ता किरीबुरु थाना सीमा से सटे ओड़िशा के तोपाडीह क्षेत्र के जंगलों में शरण लिये है.
