झामुमो ने निकाली रैली सीएम का पुतला जलाया

सीएसटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन का विरोध चक्रधरपुर : टीएसी की बैठक में भाजपा सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का प्रस्ताव पारित करने के विरोध में शुक्रवार विधायक शशिभूषण सामाड के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम रघुवर दास का पुतला जलाया. इसके पूर्व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मंडप से रैली […]

सीएसटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन का विरोध

चक्रधरपुर : टीएसी की बैठक में भाजपा सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का प्रस्ताव पारित करने के विरोध में शुक्रवार विधायक शशिभूषण सामाड के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम रघुवर दास का पुतला जलाया. इसके पूर्व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित बिरसा मंडप से रैली निकाल कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन प्रस्ताव का विरोध करते हुए नारेबाजी की. इसके बाद रैली पवन चौक पहुंची, जहां सीएम का पुतला जलाया गया.
इस क्रम में विधायक श्री सामाड ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों को बेघर करने की साजिश कर रही है. इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष मुन्ना खान, प्रखंड अध्यक्ष विजय मुंडा, मुखिया संजय हांसदा, ताराकांत सिजुई, रहमान हिना, भीमसेन होनहागा, चमरू जामुदा, संदीप केरकेट्टा, मो फिरोज, उत्तम साहु समेत काफी संख्या में झामुमो नगर व प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >