चक्रधरपुर : सतर्कता जागरुकता सप्ताह के 5वें दिन शुक्रवार को रेल मंडल सभागार परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल सांस्कृतिक संगठन से जुड़े कलाकारों द्वारा लघु नाटक पेश कर रेलवे की क्रियाकलापों में सतर्कता व पारदर्शिता बरतने का संदेश दिया गया. साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से सावधान रहने,
रिश्वत और भ्रष्टाचार को पनपने से रोकने के प्रति सचेत किया गया. मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, एडीआरएम अनुप कुमार हेंब्रम, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद रफीक अहमद अंसारी, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक विजय नाथ, वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी व अन्य अधिकारी मौजूद थे. कलाकारों में मंचन मुन्ना सिंह, अभिजीत मश्रिा, अमिताभ सिंह, पीके दास, हितेंदु शेखर षाड़ंगी, गौरव घोष, रुपक चक्रवर्ती व जय भट्टाचार्य ने किया.
