संघ ने प्रखंड उपाध्यक्ष को किया निष्कासित

जगन्नाथपुर प्रखंड के 12 पारा शिक्षक दोबारा हड़ताल पर गये बीइइओ को पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने की जानकारी दी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का लिया निर्णय जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड स्टेडियम में बुधवार को पारा शिक्षकों का जुटान हुआ. इस दौरान संघ विरोधी कार्य के आरोप में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा […]

जगन्नाथपुर प्रखंड के 12 पारा शिक्षक दोबारा हड़ताल पर गये

बीइइओ को पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने की जानकारी दी
मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का लिया निर्णय
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड स्टेडियम में बुधवार को पारा शिक्षकों का जुटान हुआ. इस दौरान संघ विरोधी कार्य के आरोप में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष जितेन्द्र महतो को सर्वसम्मति से निष्कासित किया गया. हड़ताल से वंचित पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं को हड़ताल पर लौटने को कहा गया. प्रखंड के विभिन्न स्कूल में पढ़ा रहे पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं अांदोलन में शामिल हो गये.
इस संबंध में 12 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को हड़ताल पर जाने की सूचना एक पत्र के माध्यम से दी है. सरकार के रवैये को देखते हुए पारा शिक्षकों ने अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर बने रहने का निर्णय लिया. बैठक संघ सलाहकार हरिश चंद्र बोबोंगा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सत्यभामा गोप, सलानंद्र उरांव, मिचिला हेस्सा, दयती सिंकू, रमेश चंद्र प्रधान, चतुभुज हो, सुनील कुमार महतो, बनमति लागुरी, त्रिभूषण गोप, विरेद्र केराई आदि उपस्थित थे.
जगन्नाथपुर प्रखंड स्टेडियम में बैठक करते पारा शिक्षक.
जैमर खराब, सुरक्षा से डीसी नाखुश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >