चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक बुधवार को अध्यक्ष पंडित महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत प्रभारी शेष नारायण लाल व आमंत्रित सदस्य अशोक षाड़ंगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर अशोक षाड़ंगी ने उपस्थित सदस्यों को पार्टी संविधान से अवगत कराया. उन्होंने कार्यकर्ताअों से सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही.
बैठक को सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती, शेष नारायण लाल आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रीवंत षाड़ंगी, ललित मोहन गिलुवा, सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती, हरिश गोप, रघुनंदन प्रधान, रोहित प्रधान, मधु गिलुवा, मधु सामड, सुकुरमनी मुंडा, पंकजनी प्रधान, अर्जुन प्रधान, लादू हेंब्रम, रूइदास सामड, मुंशी मुंडा, सुरेंद्र तांती, चंद्र मोहन गागराई, सोमनाथ सामड, लवा हांसदा, कृष्णा गागराई, सुबोध प्रधान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
