शिशु मृत्यु दर कम करने को नेटवर्क तैयार कर रही सरकार

चाईबासा : जिले के सभी कोल्ड चेन प्वाइंट कर्मियों को यूएनडीपी के वीसीसीएम ने बुधवार को प्रशिक्षण दिया. उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय शिशु मृत्यु दर कम करन के लिए सरकार नया प्रयोग कर रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (इविन) तैयार कर सदर अस्पताल सहित तमाम पीएचसी के कोल्ड चेन प्वाइंट को जोड़ा जा […]

चाईबासा : जिले के सभी कोल्ड चेन प्वाइंट कर्मियों को यूएनडीपी के वीसीसीएम ने बुधवार को प्रशिक्षण दिया. उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय शिशु मृत्यु दर कम करन के लिए सरकार नया प्रयोग कर रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (इविन) तैयार कर सदर अस्पताल सहित तमाम पीएचसी के कोल्ड चेन प्वाइंट को जोड़ा जा रहा है.

इसके तहत डाटा लॉगर बनाया गया है, ताकि कोल्ड चेन प्वाइंट में रखे वैक्सीन की स्थिति पर नजर रखी जा सके. उन्हें वैक्सीन फ्रीज में रखने, इससे निकालने व स्टॉक की स्थिति की पंजी संधारन करने की विधि बतायी. मौके पर जाकिर अहमद, अभय कुमार भगत, डीपीएम निर्मल दास आदि उपस्थित थे.

सोनाराम मुंडा को श्रद्धांजलि, बंटा कंबल
झींकपानी. जोड़ापोखर में समाजसेवी स्व सोनाराम मुंडा (टोटा) की पहली पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कुदाहातु के मुखिया प्रेम प्रकाश बालमुचू, कैलेंडे पंचायत की मुखिया सरिता अल्डा, जोड़ापोखर की मुखिया सह प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने स्व मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान समाजसेवी गारदी मुंडा ने स्व सोनाराम की जीवनी प्रकाश डाला. प्रथम पुण्यतिथि पर कैलेंडे की मुखिया सरिता अल्डा ने मेंजारी मुंडा को शॉल भेंट किया. इस अवसर पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >