किराना दुकान में आग, तीन झुलसे

सालीहातु. दीये के पास पेट्रोल भरा गैलन रखने से हुआ हादसा गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को सदर अस्पताल में कराया गया भरती दुकान में दीपावली की पूजा की चल रही थी तैयारी, इसी दौरान हुई घटना चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत सालीहातु गांव में दीये से किराना दुकान में रखे पेट्रोल के गैलन में […]

सालीहातु. दीये के पास पेट्रोल भरा गैलन रखने से हुआ हादसा

गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को सदर अस्पताल में कराया गया भरती
दुकान में दीपावली की पूजा की चल रही थी तैयारी, इसी दौरान हुई घटना
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत सालीहातु गांव में दीये से किराना दुकान में रखे पेट्रोल के गैलन में आग लग गयी. घटना में एक महिला समेत तीन लोग झुलस गये. इनमें महाती खंडाइत (36), लक्ष्मण सिंकु (17) व नीतिमा सिंकु (26) शामिल हैं. तीनों को चाईबासा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किराना दुकान में दीपावली पूजा की तैयारी चल रही थी. इसे लेकर दुकान में दीये जलाये गये थे. यहां खुले में पेट्रोल की ब्रिकी की जाती है. इसी दौरान शाम में पेट्रोल लेने एक ग्राहक पहुंचा. दुकानदार लक्ष्मण सिंकु गैलन खोल कर पेट्रोल देने लगा. इसी दौरान पेट्रोल गैलन से गिर कर दीये के पास आ गया.
इससे गैलन के साथ-साथ पूरे दुकान में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से महाती खंडाइत का चेहरा, पेट, दोनों हाथ व पैर बुरी तरह झुलस गया. लक्ष्मण सिंकु के दोनों पैर व नीतिमा सिंकु का दाहिना हाथ जल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >