सड़क किनारे शव मिला ठंड से मौत की आशंका

बड़बिल : जोड़ा स्थित सेंट्रल प्ले ग्राउंड के पास मुख्य सड़क किनारे रविवार की सुबह रंजीत बिंधानी (48) का शव मिला. प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय टाटा स्टील कॉलोनी की महिलाओं के अनुसार सुबह में रंजित पेड़ के नीचे बैठकर दर्द से कराह रहा था. सूचना मिलने पर मृतक की दोनों पत्नी व बेटे पहुंचा. बामबारी थाना प्रभारी […]

बड़बिल : जोड़ा स्थित सेंट्रल प्ले ग्राउंड के पास मुख्य सड़क किनारे रविवार की सुबह रंजीत बिंधानी (48) का शव मिला. प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय टाटा स्टील कॉलोनी की महिलाओं के अनुसार सुबह में रंजित पेड़ के नीचे बैठकर दर्द से कराह रहा था. सूचना मिलने पर मृतक की दोनों पत्नी व बेटे पहुंचा. बामबारी थाना प्रभारी बनिता माझी के अनुसार रंजीत की मौत ठंड और जॉडिस से होने की आशंका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. मृतक रंजीत रामजान हाटिंग निवासी था. वह परिवार को छोड़ शहर में भीख मांगता था. उसने सिर्फ पैंट पहना था.

रंजीत घर छोड़ कर शहर में भीख मांग करता था गुजारा
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शिक्षक कभी सेवािनवृत्त नहीं होते: आरडीडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >