सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू
मार्च पास्ट निकालते जवान.
चाईबासा : सीआरपीएफ-197 बटालियन ने सोमवार को जिला स्कूल चाईबासा स्थित कैंप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया. इसके साथ सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत हुई. कमांडेंट टीएच खान ने अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में बताया.
उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को पहचान दी. इन्होंने हमारे बल को ध्वज प्रदान किया. सरदार साहब उस सदी में आज के युवाओं जैसी नयी सोच रखते थे.
उन्होंने सदैव देश को एकता में रहने का संदेश दिया. एकता को बनाये रखने के लिए संर्घषरत रहे. कमांडेंट ने अधिकारियों व जवानों को एकता की शपथ दिलायी. इसके बाद निकले मार्च पास्ट में जिला स्कूल चाईबासा और राजकीय संस्कृत स्कूल चाईबासा के करीब 200 बच्चों ले भाग लिया.
मौके पर जगजीत सिंह, एनके पांडेय, एम शिवु, राजेंश सिंह, बीसी सरकार, योगेश सिंह, अशोक कु पांडेय, बागीश कुमार झा,
निरंजन कुमार झा व
बटालियन के 100 से ज्यादा जवान एव उपस्थित थे.
