राष्ट्र की अखंडता के लिए रहें समर्पित

रेलकर्मियों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, रेल प्रबंधक ने कहा चक्रधरपुर : रेल मंडल सभागार परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर रेलकर्मियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने […]

रेलकर्मियों ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, रेल प्रबंधक ने कहा

चक्रधरपुर : रेल मंडल सभागार परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर रेलकर्मियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलायी. श्री प्रसाद ने रेलकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये समर्पित कर देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करने की शपथ दिलायी.
रेलमंडल में सतर्कता सप्ताह शुरू:रेल मंडल में सोमवार से सतर्कता सप्ताह शुरू हुआ. डीआरएम सभागार परिसर में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रसाद ने रेलकर्मियों को कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयत्नशील रहने की शपथ दिलायी. श्री प्रसाद ने प्रतिज्ञा दिलाते हुये कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये निर्बाध रूप से कार्य करने व संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहकर कार्य करें.
वहीं अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा संगठनों को गौरवशाली बनाने व देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करने व कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी से करने की अपील की. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार हेंब्रोम, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >