चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवर व सामान

गुवा. एक ही रात दो सेल कर्मियों के घर चोरी थाना से महज 200 मीटर दूरी पर है सेलकर्मियों का घर गुवा : सेल के दो कर्मचारी मिथिलेश कुमार व रोमिला टोप्पो के घर से चोरों ने शुक्रवार रात चोरी करके लाखों के सामान ले उड़े. दोनों कर्मचारियों का घर क्षेत्र के सुरक्षित जोन माने […]

गुवा. एक ही रात दो सेल कर्मियों के घर चोरी

थाना से महज 200 मीटर दूरी पर है सेलकर्मियों का घर
गुवा : सेल के दो कर्मचारी मिथिलेश कुमार व रोमिला टोप्पो के घर से चोरों ने शुक्रवार रात चोरी करके लाखों के सामान ले उड़े. दोनों कर्मचारियों का घर क्षेत्र के सुरक्षित जोन माने जाने वाले विवेकनगर में स्थित है. जिस जगह चोरी हुई वहां से थाने की दूरी दो सौ मीटर ही है. चोरी की इस घटना से लोग दहशत में है. थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार रोमिला टोप्पो जो कि सेल के गुवा अस्पताल में नर्स है शुक्रवार अपने माता पिता के यहां गयी थी.
चोरों ने इसी का फायदा उठाया और रोमिला के घर से एलसीडी, म्यूजिक सिस्टम व घर पर रखे 25 हजार रुपये नकद लेकर रफू चक्कर हो गये. वहीं दूसरे घटनाक्रम में रोमिला के ठीक पीछे रहने वाले मिथिलेश कुमार के घर से भी चोरों ने शुक्रवार रात गहने, 31 हजार नकद एवं अन्य चीजे उड़ा लिया. मिथिलेश पिछले 24 तारीख से टाटा गये हुए थे.
घटना की गंभीरता को देखते हुए गुवा पुलिस ने दिन भर छापेमारी की. उधर, चोरी की घटना की जानकारी पाकर किरीबुरू एसडीपीओ मो तौकीर आलम भी गुवा पहुंचे. खबर लिखे जाने तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पायी थी.
चोरों ने आलमारी तोड़ गहने उड़ाये.इसी घर से की चोरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >