पुलिस सेवा में समर्पण की भावना जरूरी : प्रभारी

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि. मौके पर उपस्थित छात्र. मनोहरपुर : प्रखंड के राज्य संपोषित ईश्वर पाठक प्लस टू हाइस्कूल में 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि थाना प्रभारी पतरस नाग एवं पत्रकारिता से जुड़े लोग थे. मौके पर थाना प्रभारी पतरस नाग ने पुलिस विभाग में […]

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि.

मौके पर उपस्थित छात्र.

मनोहरपुर : प्रखंड के राज्य संपोषित ईश्वर पाठक प्लस टू हाइस्कूल में 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि थाना प्रभारी पतरस नाग एवं पत्रकारिता से जुड़े लोग थे. मौके पर थाना प्रभारी पतरस नाग ने पुलिस विभाग में सेवा देने के लिए आवश्यक विभिन्न पहलुअों पर विस्तृत जानकारी दी. कहा कि यह एक पेशा है, जिसमें समर्पण की भावना जरूरी है.

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस व पत्रकारिता से जुड़े कई सवाल भी पूछे. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सुरेन ने किया. मौके पर शिक्षक गुरुचरण महतो, राजा सुरीन समेत छात्र- छात्राएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >