चक्रधरपुर. नप बोर्ड की बैठक में लिए गये कई निर्णय

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय में गुरुवार को नप अध्यक्ष केडी साह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार, उपाध्यक्ष आनंद कसेरा व 24 वार्ड के वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में शहर की विभिन्न समस्याअों पर चर्चा करते हुए […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद कार्यालय में गुरुवार को नप अध्यक्ष केडी साह की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार, उपाध्यक्ष आनंद कसेरा व 24 वार्ड के वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में शहर की विभिन्न समस्याअों पर चर्चा करते हुए इसके निदान एवं विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया. इसके अलावा पूर्व की बैठकों में लिए गये प्रस्तावों की भी समीक्षा की गयी. मौके पर मुख्य रूप से शंभु साव, सरोज कसेरा, दिनेश जेना, लीला प्रसाद, विनय बर्मन, ज्योति केरकेट्टा, माया रानी मल आदि वार्ड पार्षद मौजूद थे.

बोर्ड के निर्णय : बैठक में जरूरत के मुताबिक 50 एलइडी लाइट खरीदने की स्वीकृति दी गयी. इसके अलावा शहर के दो छोर पर प्रवेश द्वार का निर्माण करने, 2013 से बंद जीइएल चर्च में पीसीसी सड़क निर्माण करने, एनएच-75 रोड से संत जेवियर्स स्कूल तक 800 फीट पीसीसी सड़क व 800 फीट गार्डवाल निर्माण, 16 नाली निर्माण एवं बस पड़ाव का जीर्णोद्धार की स्वीकृति, वार्ड नंबर 10 में एक डीप बोरिंग एवं इंडोर बेडमिंटन कोर्ट निर्माण की स्वीकृति दी गयी.
बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्य व इनसेट में नप के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी.
बोर्ड की बैठक में लिए गये सभी निर्णयों को जमीनी स्तर पर उतारा जायेगा. विकास का काम शहर में कही भी नहीं रूकेगा. बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखी, जिनका जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा.
केडी साह, नगर पर्षद अध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >