पीजी व यूजी संग वोकेशनल कोर्स कर सकेंगे

केयू . पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेजों में चलेगा एडऑन कोर्स, प्रिंसिपल व एचओडी से मांगा प्रस्ताव कॉलेज प्रभारी प्रिंसिपल व विभागाध्यक्ष विवि को सौंपेगा प्रस्ताव, सिंडिकेट में पारित होने पर होगा लागू स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थी अब कर सकेंगे अलग से सर्टिफिकेट कोर्स चाईबासा : कोल्हान विवि से स्नातक व स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थी […]

केयू . पीजी विभाग व अंगीभूत कॉलेजों में चलेगा एडऑन कोर्स, प्रिंसिपल व एचओडी से मांगा प्रस्ताव

कॉलेज प्रभारी प्रिंसिपल व विभागाध्यक्ष विवि को सौंपेगा प्रस्ताव, सिंडिकेट में पारित होने पर होगा लागू
स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थी अब कर सकेंगे अलग से सर्टिफिकेट कोर्स
चाईबासा : कोल्हान विवि से स्नातक व स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थी अब अलग से सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे. विवि ने इसे एडऑन कोर्स का नाम दिया है. यह कोर्स वोकेशनल होगा. इसकी आवधि छह से एक साल तक का होगा. विद्यार्थी स्नातक के साथ कम अवधि वाला वोकेशनल कोर्स का लाभ ले सकेंगे.
विद्यार्थियों की सुविधा व समय की मांग को देखते हुए विवि प्रशासन ने उक्त कोर्स शुरू करने जा रहा है. रांची विवि में इस तरह का कोर्स पहले से चल रहा है. केयू में इसकी तैयारी चल रही है. प्रशासन ने सभी कॉलेज व विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर प्रस्ताव बनाकर सौंपने का निर्देश दिया है. पत्र में विवि ने नौ कोर्स का विकल्प दिया है. विकल्प के अनुसार ही कॉलेज व विभागाध्यक्ष कोर्स का चयन कर सकते हैं. कॉलेज प्रशासन इसमें किसी एक या कॉलेज की सुविधा के मुताबिक एक से अधिक कोर्स का चयन कर प्रस्ताव बना सकता है.
यह कोर्स सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों में चलाया जायेगा. एडऑन कोर्स चलाने पर अंतिम एकेडेमिक काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया है. कॉलेज व पीजी विभाग से प्रस्ताव मिलने के बाद विवि प्रशासन की ओर से सिंडिकेट की बैठक में रखा जायेगा. सिंडिकेट से पारित होते ही कॉलेजों में लागू किया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक इसी सत्र से लागू होने की संभावना है.
एडऑन कोर्स
एडवर्टिजमेंट, सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट
फंक्शनल इंग्लिश
ई- कॉमर्स
पॉल्यूशन मैनेजमेंट
इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री
मास कॉम एंड वीडियो प्रोडक्शन
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
कम्प्यूटर अप्लीकेशन
विवि में पहली बार यह एडऑन कोर्स चलाया जा रहा है. छह से एक साल तक की अवधि का कोर्स होगा. अलग-अलग कॉलेजों में अलग-अलग अवधि होगी. इस कोर्स से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.
-डॉ आरपीपी सिंह, वीसी, कोल्हान विवि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >