स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन 13 को

एसपी दूबे बने राउरकेला-बंडामुुंडा शाखा के अध्यक्ष चक्रधरपुर : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के राउरकेला-बंडामुंडा शाखा के कमेटी का गठन किया गया. इसमें एसपी दूबे को अध्यक्ष व पीके पाणीग्राही को शाखा सचिव बनाया गया. कमेटी गठन के बाद ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का आदित्यपुर में 13 नवंबर को होने वाली द्विवार्षिक सम्मेलन […]

एसपी दूबे बने राउरकेला-बंडामुुंडा शाखा के अध्यक्ष

चक्रधरपुर : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के राउरकेला-बंडामुंडा शाखा के कमेटी का गठन किया गया. इसमें एसपी दूबे को अध्यक्ष व पीके पाणीग्राही को शाखा सचिव बनाया गया. कमेटी गठन के बाद ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का आदित्यपुर में 13 नवंबर को होने वाली द्विवार्षिक सम्मेलन की तैयारी के बारे में चर्चा की गयी.
मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता बंडामुंडा के स्टेशन अधीक्षक पीके बारिक ने की. 26-27 नवंबर को कोटा में होने वाली केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के संबंध में भी चर्चा की गयी. सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य का जिम्मा दिया गया. साथ ही सम्मेलन के उदेश्य के बारे में भी सदस्यों को जानकारी दी गयी. इस बैठक में मंडल सचिव एके सिंह, पीके वर्णवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >