सीनी जेडआरटीआइ में सात प्रशिक्षक होंगे नियुक्त

चक्रधरपुर : सीनी के जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में सात प्रशिक्षक नियुक्ति होंगे. मुख्य कार्मिक पदाधिकारी-वन (कैडर) गार्डेनरीच द्वारा जेडआरटीआइ के लिये वाणिज्य विभाग से तीन वाणिज्य नियंत्रक व परिवहन से चार मुख्य नियंत्रक को स्थानांतरण व नियुक्त करने के लिए अनुमोदन किया गया है. इनमें वाणिज्य प्रशिक्षक के लिये राजखरसावां के सीनियर सीसी रंजित […]

चक्रधरपुर : सीनी के जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में सात प्रशिक्षक नियुक्ति होंगे. मुख्य कार्मिक पदाधिकारी-वन (कैडर) गार्डेनरीच द्वारा जेडआरटीआइ के लिये वाणिज्य विभाग से तीन वाणिज्य नियंत्रक व परिवहन से चार मुख्य नियंत्रक को स्थानांतरण व नियुक्त करने के लिए अनुमोदन किया गया है. इनमें वाणिज्य प्रशिक्षक के लिये राजखरसावां के सीनियर सीसी रंजित कुमार सिंह, चाईबासा के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर अाकाश मुखी व चक्रधरपुर के सीजीसी दिवाकर विश्वास को नियुक्त किया गया.

जबकि परिवहन प्रशिक्षक के लिए चक्रधरपुर के डीटीआइ उज्वल कुमार, एसडब्ल्यूआर के डीटीआइ प्रणय कुमार बर्मन, चक्रधरपुर के चीफ कंट्रोलर कौशिक बत्रा व चक्रधरपुर के चीफ कंट्रोलर सौरभ कुमार को नियुक्त किया गया. शीघ्र ही सातों रेलकर्मी सीनी जेडआरटीआइ में प्रशिक्षक का पदभार संभालेंगे. मालूम रहे कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिये गार्डनरीच में जांच परीक्षा आयोजित की गयी थी.

इसमें सात रेलकर्मी का प्रशिक्षक में चयन किया गया. ज्ञात हो कि भारतीय रेल का एकमात्र जेडआरटीआई सीनी में है, इसमें रेलवे के सभी 16 जोन से रेलकर्मचारी प्रशिक्षण लेने आते हैं. साथ ही योग्यता लेकर रेलवे में पदोन्नति प्राप्त करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >