1000 बच्चों का बनना था आधार, मात्र 400 का हुआ पंजीयन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार कार्ड निर्माण कैंप के अंतिम दिन लाभुकों की काफी भीड़ रही. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको ने बताया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में 0-5 साल तक बच्चों का आधार बनाया जा रहा है. 16 हजार का लक्ष्य रखा गया था. उन्होंने बताया […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार कार्ड निर्माण कैंप के अंतिम दिन लाभुकों की काफी भीड़ रही. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको ने बताया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में 0-5 साल तक बच्चों का आधार बनाया जा रहा है. 16 हजार का लक्ष्य रखा गया था. उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 400 बच्चों का आधार पंजीकरण हो पाया है. 10 ऑपरेटर जिला से आने वाला थे. ऑपरेटर नहीं पहुंचने पर काफी संख्या में बच्चों का आधार पंजीकरण नहीं हो पाया है. शनिवार को अंतिम दिन लगभग एक हजार बच्चे आधार बनाने पहुंचे थे. कैंप में ऑपरेटर की कमी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >