मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत लोडो अंकुवा मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को छोटानागरा, गगंदा व चिरिया पंचायत के किशोरों को सेंटर फॉर केटी लिजिंग चेंज संस्था द्वारा किशोर एवं किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया. शिक्षण राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाये जा रहे विषयों की जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण में जीवन कौशल, नशापान, किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तन, माहवारी संबंधी स्वच्छता आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद किशोर-किशोरी अपने गांव में हमउम्र को इस बारे में बतायेंगे. प्रशिक्षण के दौरान सीड संस्था के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी नलिन तिवारी, जिला समन्वयक ज्योत्सना तिर्की, प्रखंड समन्वयक आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे
