‘आज काम पर लौटें, नहीं तो बरखास्त’
संदर्भ कस्तूरबा में हड़ताल... चक्रधरपुर : बीइइअो तेजिंदर कौर ने कहा है कि 20 अक्तूबर तक यदि कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं, तो उन्हें बरखास्त कर दिया जायेगा. इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उपायुक्त द्वारा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 20, 2016 5:30 AM
संदर्भ कस्तूरबा में हड़ताल
...
चक्रधरपुर : बीइइअो तेजिंदर कौर ने कहा है कि 20 अक्तूबर तक यदि कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिकाएं व अन्य कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं, तो उन्हें बरखास्त कर दिया जायेगा. इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उपायुक्त द्वारा योगदान नहीं करने में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मियों संविदा रद्द कर दी जायेगी
और उनके स्थान पर नयी बहाली की जायेगी. उपायुक्त ने 18 अक्तूबर को बैठक कर हड़ताल की समीक्षा की. इसके बाद आदेश दिया गया कि 20 अक्तूबर तक यदि हड़ताली कर्मी योगदान नहीं देते हैं तो जिला चयन समिति में सूचना दें. हड़ताली कर्मियों से इससे पहले एक स्पष्टीकरण लें और फिर संविदा रद्द करने की कार्रवाई करें.
ये भी पढ़ें...
December 20, 2025 10:38 PM
December 14, 2025 6:03 PM
December 11, 2025 3:38 PM
December 5, 2025 5:54 PM
December 1, 2025 7:14 PM
November 29, 2025 8:07 AM
November 28, 2025 12:11 PM
November 26, 2025 8:57 PM
November 26, 2025 12:14 AM
November 26, 2025 12:09 AM
